फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव के परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस महासचिव चौहान के परिजनों पर बाइक सवारों ने किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव आशा चौहान के कार सवार परिवार पर शनिवार दोपहर मोची मंडी के पास बाइक सवारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला उस समय हुआ जब आशा चौहान के पति, बेटा और अन्य रिश्तेदार शादी में जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चा बाजार निवासी आशा चौहान ने बताया कि उनके पति लाजपत चौहान, बेटा विक्रम और बहन के बेटे सुमित और विशाल कार में सवार होकर लाडवा एक रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे थे। मोची मंडी के पास लगभग एक दर्जन युवा बाइक पर आए और उन पर हमला बोल दिया। डंडों और अन्य हथियारों से लैस बाइक सवारों ने कातिलाना हमला कर दिया। यदि वहां से कार न दौड़ाते तो जान से मार देते। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग जब इकट्ठे हुए तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। हमले में कार भी पूरी तरह से तोड़ दी गई है। मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हमलावर कौन थे अभी यह साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें