फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों की बुद्धि में खोट है इसीलिए हर काम का करते हैं विरोध : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षियों की बुद्धि में खोट, इसलिए हर काम का करते हैं विरोध : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अचानक कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में देखकर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। विज अस्पताल स्थित कैथ लैब में भर्ती परिचित से मिलने आए थे। वहीं अस्पताल के बाहर विज ने पत्रकारों से बातचीत में जींद रैली को ऐतिहासिक करार देते हुए विपक्ष की बुद्धि में खोट बताया। विज ने कहा कि आज से पहले ऐसी रैली नहीं हुई। इस रैली की सबसे खास बात ये थी कि इसमें हर बूथ से लोग गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा शाह की रैली को फ्लॉप करार देते हुए तंज कसे जा रहे हैं। विपक्ष पर हमलावर होते हुए विज ने कहा कि विपक्ष रैली की सफलता से बौखलाया हुआ है। विपक्ष पूरी तरह पिटा हुआ है। अपनी भूमिका अदा करने में विपक्ष पूरी तरह फेल है।
अस्पताल की कैथ लैब में भर्ती मरीज का विज ने हालचाल जाना और कहा कि इनका इलाज करने में पीजीआई ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। अब इनका इलाज कैंट सिविल अस्पताल में करवाया गया जिससे मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल अस्पताल से कर्मचारी की एक्टिवा चोरी
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। यहां काम करने वाले कई कर्मचारियों और मरीजों के वाहन चोरी हो चुके हैं। शुक्रवार को अस्पताल की पार्किंग से सफाई कर्मचारी दलीपगढ़ के राजन की एक्टिवा चोरी हो गई। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद भी चोरी की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें