फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जेलों में जल्द ही मशीन से बनेंगी रोटियां,

विज्ञापन
विज्ञापन
जेलों में जल्द ही मशीन से बनेंगी रोटी : कृष्ण लाल पंवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
प्रदेश की जेलों में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा रोटी बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जेलमंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दावा किया कि जल्दी ही जेलों में बड़े और व्यापक सुधार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल मिलना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। कई बंदी और कैदी जेलों में बैठकर ही अपने नेटवर्क को मोबाइल द्वारा चलाते हैं जिससे क्राइम को क्रैक करना पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन जाता है। ऐसे में अब प्रदेश की जेलों में 4जी मोबाइल जैमर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में प्रदेश की जेलों में 68 करोड़ रुपयों की राशि से मोबाइल जैमर लगवाए जा रहे हैं जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके अलावा जेलों में खाना बनाने में काफी तामझाम झेलना पड़ता है और इसी समस्या से निजात पाने के लिए जेलों में मशीनों द्वारा रोटियां बनाने का प्रपोजल भी है। जेलमंत्री कृष्ण लाल पंवार का दावा है कि जेल के भीतर से लेकर जेलों के बाहर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि यहां कोई परिंदा भी पर न मार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें