फोटो नंबर......15
भाषण प्रतियोगिता में प्रतीक्षा, सूरज व आर्यन ने मारी बाजी
8 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज द्वारा शुक्रवार अंतराष्ट्रीय लिटरेरी दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाषण, काव्य उच्चारण, पेंटिंग, मिमिकरी, मोनो एक्टिंग, क्विज आदि में छात्रों ने अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रोफेसर सज्जन सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से छात्रों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में शामिल प्राध्यापिकाओं द्वारा विजेता छात्रों का चयन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रतीक्षा ने पहला, बीएससी प्रथम वर्ष के सूरज ने दूसरा व बीएससी प्रथम वर्ष के आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। काव्य उच्चारण प्रतियोगिता में धरूवी, अवधेश, जोगिन्द्र व क्वीज में साजन, आदित्य, कर्मवीर पर आधारित टीम ने प्रथम और नीरज, सरोज परमार, आषीश राज पर आधारित टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिमिकरी प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के अजय मेहता, बीए प्रथम वर्र्ष के गौरव, बीए की ही निधि, सोनम व मोनो-एक्टिंग में विभा, दीपशिखा, गुलशन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, डीन डॉ. सुदर्शन गासो, सह-डीन प्रोफेसर रचना खन्ना व प्रोफेसर कृष्ण कुमार पूनिया आदि मौजूद रहे।
--------------------