फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनियों में पनप रहा मलेरिया व डेंगू का लारवा, दो सौ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज नंबर चार की लीड
विज्ञापन

फोटो नंबर...11
कालोनियों में पनप रहा मलेरिया व डेंगू का लारवा, दो सौ नोटिस जारी
- स्वाइन फ्लू के साथ-साथ मलेरिया व डेंगू का मंडरा रहा खतरा
- मलेरिया विभाग की टीम कैंट व सिटी में कर रही सर्वे, थमा रही नोटिस
- लालकुर्ती व बीसी बाजार में घरों में पाया गया मलेरिया का लार्वा
5 सितम्बर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मलेरिया व डेंगू को लेकर भले ही विभाग अपनी तरफ से जागरूकता अभियान चलाकर पूरी गंभीरता दिखा रहा हो। दर्जनों कालोनियों ऐसी है जहां घरों के अंदर मलेरिया के लार्वा पनपने के मामले सामने आ रहे है। यह खुलासा मलेरिया विभाग द्वारा अंबाला कैंट के करवाएं जा रहे सर्वें में हुआ। विभाग बकायदा सर्वे के अंदर अंबाला कैंट की कालोनियों में लार्वा पाएं जाने वाले करीबन दौ सौ के करीब परिवारों को नोटिस तक थमा चुका है। ताकि मलेरिया के मामले पर रोका जा सके। विभाग की मानें तो घरों के अंदर कूलर व फ्रिज व खाली बर्तनों के अंदर जमा पानी में लार्वा पाया जा रहा है। जिन्हें नष्ट करवा जा रहा है।
---
लालकुर्ती व बीसी बाजार में दर्जनों नोटिस जारी
बस स्टैंड के निकट लालकुर्ती में जहां गत वर्ष पहले मलेरिया व डेंगू ने अपने पैर पसर लिए थे और पूरा इलाका डेंगू व मलेरिया की चपेट में आ गया था। मलेरिया की टीम द्वारा किए सर्वे में दोबारा से कई घरों के अंदर लार्वा पाया गया। बकायदा विभाग द्वारा लार्वा मिलने से इलाकावासियों सहित विभाग में हडकंप मच गया था। जिसके बाद समय मलेरिया टीम ने मकानमालिकों को नोटिस जारी कर अपने घरों में जगह-जगह जमा साफ पानी को एकत्रित न होने के निर्देश दिए। जबकि दोबारा से लार्वा मिलने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी देकर लार्वा को समाप्त करवाया। विभाग की मानें तो अंबाला कैंट के लालकुर्ती बाजार सहित बीसी बाजार, महेश नगर, टांगरी के निकट कालोनियों व अन्य इलाकों में लार्वा मिलने से समय-समय पर दौरा किया जाता है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

---
जिलेभर में दस मामले आ चुके सामने, एक कैंटोनमेंट बोर्ड का भी
गत दिवस सर्वे के दौरान की मलेरिया विभाग के समक्ष एक संदिग्ध मामला कैंटोनमेंट बोर्ड का भी सामने आया था। विभाग ने गंभीरता से लेते हुए उनकी देखरेख कर उपचार किया। जबकि जिलेभर में मलेरिया के दस मामले सामने आ चुके है। विभाग के अनुसार लगातार मलेरिया व डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीरता बरत रहा है।
---
20 युवाओं की टीम कर रही कालोनियों में सर्वे
मलेरिया विभाग द्वारा बकायदा कैंट व सिटी में मलेरिया विभाग के इलावा अन्य युवाओं की टीम भी लगाई गई है। जोकि मलेरिया मुक्त अभियान के तहत विभिन्न कालोनियों में जाकर घर-घर सर्वे कर रहे है। इस सर्वे में बकायदा संबंधित युवा घर में कूलर व फ्रिज आदि उपकरणों की जानकारी लेता है। घरों के अंदर साफ पानी जमा होने वाले स्थानों व छतों पर खाली बर्तनों की जांच के बाद लार्वा की तलाश करता है। अगर किसी भी घर में लार्वा पाया जाता है तो उसे मौके पर ही नष्ट किया जाता है। संबंधित परिवार को एक नोटिस जारी कर उन्हें अपने घरों में नियमित तौर पर सफाई और खाली बर्तनों को हटाने की चेतावनी दी जाती है। अंबाला कैंट में करीबन 20 युवा मलेरिया विभाग के साथ सर्वे कर रहे है।
---
%मलेरिया विभाग पूरी तरह से गंभीर है और सर्वे करवाकर कालोनियों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है, अगर किसी घर में लार्वा पाया जाता है तो उन्हें नोटिस जारी किए जाते है। बकायदा विभाग दौ सौ के करीब नोटिस जारी कर चुका है। दो संदिग्ध मामले सामने आए थे तो उन्हें विभाग ने उचित उपचार दिया और वह दुरुस्त है’
विज्ञापन

सुधीर कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर, मलेरिया विभाग, अंबाला कैंट
---
मलेरिया का सर्वे तीन माह तक चलेगा, सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए साथ-साथ उनके घरों को भी जांचा जा रहा है। अगर किसी घर में लार्वा पाया जा रहा है तो उन्हें नोटिस देकर चेतावनी दी जाती है। नोटिस के बावजूद भी घर में लार्वा पाया जाएगा तो उन्हें 2500 रूपए तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
- डा. जयंति, डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया, अंबाला
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें