फोटो नंबर :: 19 से 30
- जिलेभर में शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
- विद्यार्थियों ने टीचर्स का किया स्वागत, लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को अध्यापक दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न माध्यमों से अपने अध्यापकों को जीवन में एक नई दिशा देने के लिए और जीवन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को याद किया और कविता, स्पीच व गीत के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने विद्यार्थियों को इस दिन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. राम कुमार सैनी, डॉ. नीना कौशिक ने भी विचार प्रस्तुत किए।
नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बारहवीं कक्षा की छात्रा जसमीत कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में चुना गया और सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार व परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश वर्मा ने छात्रों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में शिक्षक दिवस के मौके पर हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया। शिक्षक मंदीप सिंह व यश गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अध्यापकों के महत्व को समझाया। प्राचार्य डॉ. भूषण कुमार गोयल ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
शमा रानी दयानंद पब्लिक स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती के उपलक्ष्य में टीचर्स डे व ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य प्रवीण मल्हन ने बच्चों को बताया कि समाज में टीचर्स का और घर में हमारे बुजुर्गों का दर्जा सर्वोपरि है।
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राधाकृष्णन सदन की ओर से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। शिक्षक अनीता मल्होत्रा ने गुरु-शिष्य परंपरा के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने कविता व भाषण के माध्यम से जीवन में अध्यापक के महत्व को बताया। भारत विकास परिषद से आए कंवलजीत भनोट गुरु वंदन छात्र अभिनंदन की कड़ी में प्राध्यापक राम कुमार व छात्र हितेश अरोड़ा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद मित्तल ने सभी को बधाई दी।
मेजर आरएन कपूर डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। बच्चों ने अंतर्वर्गीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। अध्यापकों ने भी विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्राचार्या रेखा वर्मा ने सभी अध्यापिकाओं की तरफ से बच्चों को धन्यवाद दिया व गुरुके महत्व के बारे में छात्रों को बताया।
एसआर दयानंद स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्राचार्य शशी शर्मा ने सभी को बधाई दी। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मनोरंजन किया। स्कूल डायरेक्टर पीके बंसल, प्रधानाचार्य सुनीता विमल ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। छात्रों ने कार्ड, चॉकलेट देकर व अन्य माध्यमों से स्नेह प्रकट किया। प्रधान रत्न चंद जैन, सचिव अशोक जैन, प्रबंधक मनीष जैन व प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना सचदेवा ने समस्त अध्यापक वर्ग को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी।
केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्या प्रियंका त्यागी, उप प्राचार्य एम एन डंगवाल, मुख्याध्यापिका शांति जोवेल, शिक्षकवृंद एवं विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष पुष्प अर्पित कर अभिनंदन किया। प्राचार्या प्रियंका त्यागी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़े का भी आयोजन किया गया।
गुरुकुलम इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन भूरेवाला में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कॉलेज चेयरमैन गुरशरण सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर योगेश मोहन, एडमिन अफसर सपना सूद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया व शिक्षक दिवस की बधाई दी।
देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में शिक्षक दिवस मनाया गया। कॉलेज की छात्राओं ने अपने गुरुजनों के लिए कार्यक्रम तैयार किया। मुख्य अतिथि कॉलेज के वाइस चेयरमैन एस कुमार ने शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्राचार्य रेनू गुप्ता ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व सीआर और यूथ क्लब मेंबर्स को बेजिस और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजन प्रो. मुक्ता अरोड़ा, प्रो. रीना शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर अध्यापकों और अध्यापिकाओं को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में छात्रों को बताया। साथ ही उन्होंने केक काटते हुए शिक्षकों को बधाई दी। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों का अभिनंदन किया।
द एसडी विद्या स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। मोनिका बैनर्जी और शीतल शर्मा आदिन ने छात्रों की भूमिका निभाकर समाचार, स्कूल विजन, आज का विचार और डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में पढ़ा। इसके साथ ही क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या नीलइंद्रजीत कौर संधू ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपनी टीम के साथियों को विजयी रहने के लिए बधाई दी। हरगोलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भाषण, कविताएं, चुटकलों व लघु नाटिका के माध्यम से गुरु महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य मनविंद्र कौर ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नव छात्रों के अधिष्ठापन समारोह व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की व सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए विचार रखे। संस्थान के प्रधानाचार्य पीके सोनी ने सभी शिक्षकों को इस दिवस के लिए बधाई दी।
इंडियन पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल के चेयरमैन रजनीश जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर नीना जैन, डायरेक्टर वसुधा जैन और मनमीत कक्कड़ ने अध्यापक दिवस की बधाई दी और बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की।
केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन में शिक्षक दिवस मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेषित लिखित संदेश बलजिंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही छात्रों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गई।
फादर एग्रेल कांवेंट स्कूल में चुनमुन क्लब की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि क्लब के डायरेक्टर अशोक शर्मा ने करते हुए सभी को बधाई दी। प्राचार्य मोनिका शर्मा ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में अध्यापक दिवस के अवसर पर छात्र अध्यापकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डीईओ जीएस नफरा ने सभी को अध्यापक दिवस की बधाई दी। प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने छात्र अध्यापकों को अच्छे शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नीलम लूथरा ने भी सभी के सक्षम अपने विचार रखे।
दर्शन अकादमी में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने अध्यापकों की तरह सभी छात्रों को पढ़ाया व अन्य गतिविधियों में भाग लिया। प्राचार्य बलविंद्र कोर ने व मैनेजर आर के हांडा ने प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कृृत किया व शिक्षक दिवस की बधाई दी।
बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर स्थित एंजल्स पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक वेद प्रकाश कक्कड़ द्वारा ज्योति प्रज्जवलन कर किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
शैमफॉर्ड स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्या रूबी शर्मा, ब्रह्माकुमार राजेश भाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने गुरु वंदना, गीत, भजन, कविता आदि प्रस्तुत कर अध्यापकों के प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट किया। ब्रह्माकुमार राजेश ने बच्चों को शिक्षकों का महत्व बताया।
नारायणगढ़ के लाला बिरखा राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसआरएम ग्लोबल ग्रुप के सीएमडी डॉ. रोशन लाल जिंदल व चेयरपर्सन रितू जिंदल व एलबीआर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रिचा ओहरी ने केक काटते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। छात्रों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता, कविताओं व संगीत के माध्यम से शिक्षक दिवस के बारे में बताया। डायरेक्टर दीपक सिंघल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।