फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल फेडरेशन ने कहा- अभिभावक कहीं से ले सकते हैं किताब व ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक कहीं से भी ले सकते हैं किताबें और ड्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले के कई निजी स्कूलों की ओर से किताबों और ड्रेस के नाम की जा रही लूट की सूचना के बाद भले ही प्रशासन मौन है, लेकिन खुद निजी स्कूल फेडरेशन ने अभिभावकों से अपील की है कि वह कहीं से भी किताब और ड्रेस ले सकते हैं। उनका कहना है कि अगर कोई स्कूल महंगी किताब और ड्रेस दे रहा है तो उन्हें सूचित करें।
फेडरेशन ऑफ निजी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रेस सचिव सौरभ कपूर ने कहा कि हर प्रकार के निजी स्कूल हैं। कोई महंगा है तो कोई सस्ता भी है। हालांकि अगर किसी अभिभावक को यह लगता है कि स्कूल में किताब व ड्रेस महंगे हैं तो वे बाहर से खरीद कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने सरकार से यह भी मांग रखी कि सभी बोर्ड के स्कूलों में एक ही ड्रेस होने चाहिए। इसलिए अभिभावकों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को मिला एडमिशन
डीएवी पब्लिक स्कूल के 28 विद्यार्थियों को डीएवी रिवरसाइड स्कूल में बिना एडमिशन फीस दाखिला मिल गया है। इसको लेकर अभिभावकों ने खुशी जताई है। बता दें कि डीएवी पब्लिक स्कूल के आठवीं पास 28 विद्यार्थियों का डीएवी रिवरसाइड स्कूल में दाखिला न होने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि एक ही मैनेजमेंट की दो स्कूल होने के बावजूद उनके बच्चों से एडमिशन के नाम पर मोटी फीस मांगी जा रही है। हालांकि मामला विभाग व मीडिया में सामने आने के बाद उनका निशुल्क एडमिशन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें