फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर भिड़ी दो कार, डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। दोपहर जीटी रोड पर जीआरपी थाने के समक्ष दो कारें आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों कारें डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों कारों में सवार लोगों को हादसे में मामूली चोटें लगी। मामले की जानकारी लालकुर्ती चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पानीपत निवासी कार चालक 24 वर्षीय विशाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से पानीपत जा रहे थे, मगर जैसे ही वह फ्लाईओवर पर चढ़े तो एक डिजाइर कार चालक ने उन्हें ओवर टेक करने का प्रयास किया और उनकी तरफ कार मोड़ दी। इससे दोनों कारें लोहे की ग्रिल तोड़ती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दोनों कारें भी क्षतिग्रस्त हुई। हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें लगी। उधर लालकुर्ती पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें