फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम अनमोल के गीतों पर खूब थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। गांधी ग्राउंड में आयोजित सरस मेले के तीसरे दिन लोगों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया व जमकर खरीदादारी भी की। रविवार करीब 35 हजार लोगों ने मेले में शिरकत की जिससे मेले में 21 राज्यों से आए हुए शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों के चेहरे भी खिल उठे। दर्शकों ने जहां एक ओर इन स्टालों पर जमकर खरीददारी की वहीं विभिन्न राज्यों के खान-पान के लगे स्टालों पर भी उनका जायका लिया और जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए इस राज्य स्तरीय सरस मेला की सराहना कर अंबाला में इसे आयोजित किए जाने की भी प्रशंसा की। वहीं शाम को पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल के गीतों पर युवा खूब थिरके।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने अपने पंजाबी गीतों, पंजाबी फोक, हरियाणवी व पंजाबी मिक्स गीतों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दर्शकों ने भी गीतों पर जमकर आनंद लेते हुए रेशम सिंह अनमोल का हौसला भी बढ़ाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ तथा रेशम सिंह अनमोल ने प्रवेश द्वार पर लगे शहीदों के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि डॉ. आरसी मिश्रा ने जिला प्रशासन द्वारा सरस मेला का आयोजन करने की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एक अच्छा प्रयास है कि उन्होंने विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं हस्तशिल्पकारों की कलाओं को गांधी मैदान में दिखाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह अंबाला के लिए सौभाग्य है कि यह राज्य स्तरीय सरस मेला यहां पर आयोजित हो रहा है। उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि व पंजाबी गायक को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें