फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्याल, मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी कालोनी, साई का बाग, शिवाला मंडी में भी होगी सीवरेज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बब्याल, मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी कॉलोनी, साई का बाग, शिवाला मंडी में होगी सीवरेज की सुविधा
विज्ञापन

सीवरेज व्यवस्था के विस्तार के दूसरे चरण के लिए 90 करोड़ की राशि मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगर निगम अंबाला सदर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार के दूसरे चरण के लिए 90 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से निगम में शामिल गांवों व कॉलोनियों में सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि दूसरे चरण में नगर निगम में शामिल गांव बब्याल, मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी कॉलोनी, साई का बाग, शिवाला मंडी व अन्य कॉलोनियों में सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस राशि से इन क्षेत्रों में 131 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन सभी क्षेत्रों में भी हर घर तक सीवरेज की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। निगम बनने के बाद इन सभी क्षेत्रों में शहर की तर्ज पर सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, नहरी पेयजल, सड़कों, गलियों व नालियों की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीवरेज डालने के प्रथम चरण के कार्य में 125 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से सीवरेज डालने का कार्य जारी है। अंबाला सदर क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, 14, 15, 17 व 18 में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इन वार्डों में महेश नगर, दयाल बाग, शिव प्रताप नगर, गोबिंद नगर, रामपुर, सरसहेड़ी, चंदपुरा, भरत नगर, प्रीत नगर, अग्रसेन नगर, गणेश नगर सहित दो दर्जन से अधिक कॉलोनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 162 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिसमें से अब तक 41 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सीवरेज के साथ-साथ सदर क्षेत्र और नगर निगम में शामिल सभी गांवों में नहरी पेयजल भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें