फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति की ऊर्जा से भारत बनेगा विश्व गुरु : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा शक्ति की ऊर्जा से भारत बनेगा विश्व गुरु : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 37 से 47
64वें स्कूल अंडर 19 गर्ल्स नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
टूर्नामेंट में 27 टीमें ले रही हैं हिस्सा, नो दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हरियाणा के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवा शक्ति की ऊर्जा के सकारात्मक प्रयोग के बल पर भारत को पुन: विश्व शक्ति बनाया जा सकता है। युवा ऊर्जा को चैनेलाइज करने का सबसे बेहतर माध्यम खेल ही हो सकते हैं जिससे युवा अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों जैसे गुण हासिल कर सकते हैं। विज बुधवार को जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी के मैदान में शिक्षा विभाग द्वारा नौ दिसंबर तक आयोजित की जा रही 64वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। स्कूली लड़कियों की अंडर 19 वर्ग की इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 स्कूल शिक्षा बोर्डों की 27 टीमों के 482 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और शानदार मार्चपास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया।
विज ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसकी खेल नीति को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि इस खेल नीति में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये का नकद ईनाम तथा 8 वर्ष की वरिष्ठता सहित एचसीएस अथवा एचपीएस की नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह खेल नीति युवाओं के लिए खेल के माध्यम से आईएएस बनने की एक सीढ़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए केवल किताबी शिक्षा प्रर्याप्त नहीं है बल्कि बच्चों को खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने लड़कियों की प्रतियोगिता के लिए हरियाणा को मेजबानी करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि हरियाणा सरकार ने विकास के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। कार्यक्रम में डीईओ उमा शर्मा, तहसीलदार राजेश पूनिया, खेल विभाग के उपनिदेशक अरुण कांत, जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल राजपाल सिंह, फरुखा खालसा के प्रिंसिपल आज्ञापाल सिंह, भाजपा नेता बलविंद्र सिंह, ललित चौधरी, बीएस बिंद्रा, रणधीर सिंह पंजोखरा, रवि शरण, मन्नी राजन, रवि सहगल, विजेंद्र चौहान, शमशेर सिंह, ओम सहगल, रविंद्र धवन, किरणपाल चौहान, आशीष गुलाटी, बंटी पहलवान, राजीव गुप्ता, राजू बाली, अजय बवेजा, रविंद्र उप्पल, सुभाष शर्मा, सोम प्रकाश भट्ट, जगदीश अरोड़ा, राजीव डिंपल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो नंबर :: 31 से 36
दिल्ली को 1-0 से हराकर हरियाणा आगे बढ़ा
बुधवार को हुए आठ मैच
अंबाला कैंट। स्कूल नेशनल अंडर-19 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत बुधवार को आठ मैच खेले गए। हरियाणा ने अपना पहला मैच कड़े संघर्ष में दिल्ली को 1-0 से हराकर जीता। इसके अलावा अन्य मैच भी काफी दिलचस्प रहे। बुधवार को हुए मैचों में उत्तराखंड ने सीबीएसई को 10-0 से, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 3-0 से, तमिलनाडु ने विद्या भारती को 9-0 से, छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 2-0 से, ओडिशा ने तेलंगाना को 11-0 से, यूपी ने बिहार को 4-0 से मात दी। प्रतियोगिता में केरल और पश्चिमी बंगाल का मैच 0-0 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें