फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में खुला प्रदेश की सबसे बड़ी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में खुली प्रदेश की सबसे बड़े इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को मुख्य डाकघर शाखा अंबाला छावनी में हरियाणा के सबसे बड़े इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने डाकघर के दो खाताधारकों संगीता रानी व राजिंद्र कुमार को बैंक के क्यूआर कार्ड सौंपे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आरंभ करके प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में लाल किले की प्राचीर से देश की जनता के साथ किए गए बैंक सुविधाओं के विस्तार के वादे को कार्यरूप दिया है।
विज ने कहा कि इंडिया पोस्टर पेमेंट बैंक के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम के माध्यम से शनिवार को देशभर में 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी। 31 दिसंबर तक यह बैंक पूरी तरह से डाक विभाग के नेटवर्क को इस्तेमाल करने लगेगा, जिसके दायरे में देश के कोने-कोने में स्थित 1.55 लाख सेवा केंद्र शहरी और ग्रामीण के हर क्षेत्र तक बैंक सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी 2693 डाकघर शीघ्र ही आईपीपीबी नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे। देश में ग्रामीण क्षेत्र में बैंक शाखाओं की संख्या अब 49 हजार से बढ़कर 1.30 लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
डाकियों व डाक सेवकों की बढ़ेगी भूमिका
विज ने कहा कि देश के आम व्यक्ति को वित्त व्यवस्था से जोड़कर विकास को और अधिक गति मिलेगी और अब यह सुविधा दूर-दराज के क्षेत्रों में बैठे हर व्यक्ति तक सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस काम में देश के 3 लाख डाकियों व डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इससे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में भी सहयोग मिलेगा। इस मौके पर जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह, जिला परिषद की सीईओ अदिति, डीएसपी बलजीत सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सीनियर मैनेजर रोहित चहल, सीनियर पोस्टमास्टर देशू राम, सोम चोपड़ा, ललिता प्रसाद, अजय बवेजा, सुशील अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, रणधीर सिंह पंजोखरा, जगदीश शर्मा, रवि सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें