फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धवार्षिक परीक्षा 20 से, तैयारियों में जुटे स्टूडेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं से बारहवीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा 20 सितंबर से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शिक्षा बोर्ड की फाइनल परीक्षा से पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षा जहां स्टूडेंट्स की शिक्षा का स्तर परखेगी, वहीं टीचर्स भी इसके लिए विद्यार्थियों की तैयारियों में जुट गए हैं। सक्षम कक्षाओं के तहत कक्षा तीन, पांच और सात के विद्यार्थियों की छुट्टी वाले दिन भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं, वहीं परीक्षा के बाद भी यदि आवश्यकता पड़ती है तो नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी यह व्यवस्था की जा सकती है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होंगी, जबकि एक अक्तूबर तक जारी रहेंगी। इसके तहत 23 व 30 सितंबर को अवकाश रहेगा। निदेशालय ने इसके लिए प्रदेश के सभी डीईटो, बीईओ को डेटशीट भेजी है। इसमें 30 अगस्त तक आपत्तियां भी मांगी हैं, ताकि किसी सब्जेक्ट में क्लैश होने की स्थिति में इसे सुधारा जा सके।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्कूलों में इन परीक्षाओं को लेकर टीचर्स ने भी कमर कस ली है। सिलेबस को जहां रिवाइज करवाया जा रहा है, वहीं टीचर्स भी इसमें विद्यार्थियों की मदद में जुटे हैं। बच्चों की परफॉरमेंस तय करेगी कि बोर्ड परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट कैसा होगा। उल्लेखनीय है कि बीते शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राजकीय स्कूल विभाग के निशाने पर रहे और जिले में करीब दो दर्जन स्कूलों का खराब रिजल्ट के चलते उनको नोटिस भी जारी किया गया था। उधर, विभाग इन परीक्षाओं के बाद परिणाम के आधार पर कक्षा नौ से बारह तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था कर सकता है। यह व्यवस्था जिला स्तर पर बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

---------------
कक्षा नौ से बारह तक के लिए डेटशीट जारी हो चुकी है। इसके लिए स्टूडेंट्स की तैयारी करवाई जा रही है। यदि आवश्यकता पड़ती है, तो परीक्षा के लिए इन कक्षाओं के लिए भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा सकती हैं।
-सुधीर कालड़ा, बीईओ, ब्लाक-वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें