साहा। शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में जब्त 16,424 बोतल शराब को पुलिस ने नष्ट करवाया। इन बोतलें में व्हिस्की, बीयर, देसी शराब व अन्य ब्रांडों की शराब थी। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में खाली जगह पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर इन्हें नष्ट किया।
यह कार्रवाई अंबाला के आबकारी एवं कराधान आयुक्त लोकेश कुमार की निगरानी में ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अंबाला श्रेया बंसल के आदेश पर हुई। इस संबध में उपायुक्त अंबाला के अनुसार थाना साहा में मादक पदार्थ नष्ट करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। नष्ट करने के बाद यह रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस मौके पर बराड़ा के उप पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार, नारायणगढ़ के बीडीपीओ जोगेश कुमार व साहा थाना प्रभारी कर्मवीर मौजूद रहे। संवाद