फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन मिलने पर समिति ने धरना किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन मिलने पर समिति ने धरना किया स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। भारतीय किसान मजदूर पार्टी व किसान संघर्ष समिति की केन कमिश्नर से वार्ता के बाद 22 मार्च को शुगर मिल बनौंदी में होने वाला धरना स्थगित कर दिया है। जानकारी देते हुए किसान नेता राजीव शर्मा हसनपुर ने बताया कि मंगलवार को भारतीय किसान मजबूर पार्टी व किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं एसडीएम नारायणगढ़, शुगर मिल मालिक की केन कमिश्नर के साथ मीटिंग हुई जिसमें किसानों की पेमेंट को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

केन कमिश्नर ने बताया कि जो 13 करोड़ रुपये सब्सिडी के सरकार के द्वारा शुगर मिल को देने है वह एक-दो दिन में देने का वादा किया और जो बाहर से गन्ना सरकार ने तीन लाख क्विंटल शुगर मिल को अलॉट किया है उसको भी लेने की बात कही है। वहीं केन कमिश्नर ने शुगरमिल का ऑडिट करने की भी बात कही। वहीं आगामी बातचीत के लिए 22 मार्च को पुन: मीटिंग करने का निर्णय लिया गया है जिसमें अगली मीटिंग में पैमेंट को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। चंडीगढ़ केन कमिश्नर के साथ हुई मीटिंग में किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी, मलकीत सिंह, किसान संघर्ष समिति के प्रधान विनोद राणा, राजीव शर्मा, रिंकू राणा, फकीरचंद, कुलदीप सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें