फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में से लौट रहे तीन कलाकारों की हादसे में मौत, चौथा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से लौट रहे स्कूटर सवार चार कलाकारों को टिप्पर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, चौथा रेफर
विज्ञापन

फोटो नंबर : 20
सुबह चार बजे पॉलिटेक्निक चौक पर हुआ हादसा, मृतकों में 20 वर्षीय युवक और दो नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शुक्रवार रात को जागरण में भगवान शिव की झांकियों की प्रस्तुति देकर एक ही स्कूटर पर सवार होकर लौट रहे चार लड़कों को सिटी के पॉलिटेक्निक चौक पर टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय धीरज, 16 वर्षीय विशाल, 15 वर्षीय विकास की मौत हो गई और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिटी के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों अंबाला कैंट के निवासी हैं।
विज्ञापन

सिटी के मानव चौक के पास आयोजित भगवान शिव के जागरण में कैंट निवासी धीरज, विशाल, विकास और शिवम शिव तांडव की प्रस्तुति देने गए थे। शनिवार सुबह चार बजे चारों कलाकार एक ही स्कूटर से लौट रहे थे। जैसे ही सिटी के पॉलिटेक्निक चौक से जंडली रोड की ओर मुड़े तो कालका चौक की तरफ से आ रहे टिप्पर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक और दो नाबालिगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे को पीजीआई रेफर किया। हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बलदेव नगर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवार के सदस्यों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग परिवार सदस्यों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें