बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को करेंगे पक्का : डॉ. मेघराज
फोटो :: 24, 25
कहा- सरकार ने वाल्मीकि समाज की अनदेखी की, शहर में वाल्मीकि सम्मेलन आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शहर के वाल्मीकि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला में वाल्मीकि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में बसपा के हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह ने शिरकत की। जिला प्रभारी डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि सम्मेलन आरंभ होने से पूर्व मुख्यातिथि डॉ. मेघराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
डा. मेघराज सिंह ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से दलित पिछड़े समाज पर अत्याचार पर अत्याचार हो रहे हैं। देश में महंगाई, डीजल, पैट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही हैं जिससे देशवासी परेशान हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि बसपा के संस्थापक साहब कांशीराम का जो गुरु था वह दीनाबाना वाल्मीकि था। उन्होंने वाल्मीकि समाज से अपील की कि किराये का घर छोड़कर अपने खुद के घर बसपा में आएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा पूर्ण रूप से फेल हो गया है। सरकार ने वाल्मीकि समाज की अत्यंत अनदेखी की है। डॉ. मेघराज ने कहा कि बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव नरेश सारण, लोकसभा प्रभारी मान सिंह गुज्जर, प्रदेश महासचिव रामेश्वरदास, एडवोकेट कर्मवीर सेगता, करनैल नगला, मनकीत भानोखेड़ी, अजमेर जंडली, राजा सारसर, अमरजीत, मंगत राम, गुरनाम खैरा, राकेश अठवाल, रमन खोड़ा, पवन समलेहड़ी, सोमनाथ बोह, कमल, रिंका बोह, राकेश ठरवा, अंगुरी देवी, पिंद्री, कमलेश रानी, बीरभान सैहला, सुमैर फौजी, सुभाष, जरनैल, मोहित, पवन, हरमेश, अनिल, राजेश पाम्मा, पवन खेड़ा, बौद्धराज, चमनलाल, अभिमन्यु चावरिया आदि मौजूद रहे।