फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडागर्दी कौन-कौन कर रहा, जनता सब जानती है : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गुंडागर्दी कौन-कौन कर रहा, जनता सब जानती है : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में नारायणगढ़ रोड पर एक निजी पैलेस में वीरवार को पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने लोक जनहित पार्टी की कश्यप समाज की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण का झगड़ा हमेशा के लिए खत्म हो एवं कोई किसी का हक नहीं छीन सके, इसके लिए सभी जातियों को उसका हक देने के लिए जनसंख्या के अनुपात में 100 प्रतिशत आरक्षण देना होगा, फिर सीएम किसी भी जाति का बने, वह किसी भी जाति का हक नहीं छीन पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग भाषा, बातों या संविधान में विश्वास नहीं रखते, वह जूते और डंडों में विश्वास रखकर देश को चलाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि अंग्रेजों की यह प्रथा 72 साल पहले खत्म हो चुकी है। अब यह देश आजाद है। अब किसी की दादागिरी व ऐसी करतूतें बर्दाश्त नहीं होंगी। सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लोग भाषण दे रहे हैं लेकिन उनके कुनबे भ्रष्टाचार के मामले में ही जेलों में पड़े हैं तथा अब भी उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि प्रदेश में गुंडागर्दी कौन-कौन कर रहा है। ऐसे लोगों की जगह जेल में हो और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हों। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में एक ऐसी सरकार का गठन करना चाहते हैं जिसमें लोगों को रोजगार मिले। सत्ता में आते ही हम पूरी तरह पारदर्शी शासन लेकर आएंगे। गुंडागर्दी पर लगाम लगाएंगे। एक परिवार एक रोजगार के तहत रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा हम 100 प्रतिशत आरक्षण देकर सभी जातियों के साथ इंसाफ करेंगे। इस दौरान राजेंद्र कौशिक, रोबिन, राकेश कश्यप, तरसेम कश्यप, कर्ताराम, गौरव सहित राजकुमार सैनी के अनेक समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें