फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ पंडालों में गणपति की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया... के जयकारों के साथ वीरवार को ट्विन सिटी के सभी पंडालों व घरों में भक्तों ने गणेश जी मूर्ति की स्थापना की। दिन में शोभायात्रा में गुलाल और फूलों की वर्षा व ढोल-नगाड़ों की धुन पर भगवान गणेश की परिक्रमा करते हुए पंडालों तक ले जाया गया और पूर्ण विधि विधान के साथ गणपति प्रतिमा को पंडालों में स्थापित किया गया। वहीं शाम को पंडालों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां गायकों ने बप्पा के भजनों के गुणगान किया व लड्डू और मोदक का प्रसाद वितरित किया।
सिटी में श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल कोतवाली बाजार की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंडल प्रधान सुभाष अग्रवाल ने बताया कि यह शोभायात्रा सोहन लाल डीएवी स्कूल से आरंभ हुई और विभिन्न बाजारों से होते हुए कोतवाली बाजार स्थित पंडाल तक पहुंची जहां गणेश जी की मूर्ति को पूर्ण विधि के साथ स्थापित किया गया। शोभयात्रा में राधा कृष्ण की झांकियां व शिव का तांडव के साथ भगवान नरसिंह अवतार व अन्य झांकियों के भक्तों ने दर्शन किए। इनके साथ ही छोटा बाजार, तस्वीरां वाली गली, लालकुर्ति के सनातन धर्म मंदिर, दयालबाग, सर्राफा बाजार, शाकुंभरी देवी मंदिर व अन्य पंडालों के सहित घरों में भी गणपति को स्थापित करते हुए उनकी पूजा की। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणेश के चरणों में माथा टेकते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पंडालों में शाम को हुई विशेष आरती
शाम को सभी पंडालों व घरों में विशेष रूप से आरती की गई। साथ ही कई पंडालों में कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें गायकों ने भगवान गणेश के भजनों का गुणगान कर सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया। वहीं झांकियों ने भी नृत्य के माध्यम से रास लीला, शिव तांडव, भगवान गणेश जन्मोत्सव व अन्य की प्रस्तुति दी। भक्त भगवान गणेश के भजनों पर झूम उठे और सभी पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गूंज उठे। देर रात चलने वाले कार्यक्रमों के बाद आरती के पश्चात भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें