फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज नहीं सौंपा तो एसए जैन सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रबंधक समितियों पर होगी सेक्शन 53 के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडहॉक कमेटी को चार्ज नहीं सौंपा तो स्कूल प्रबंधक समितियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अम्बाला सिटी। एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक समितियों पर जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी के निर्देशों की पालना न किए जाने के चलते सेक्शन 53 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
श्री श्वेताम्बर जैन मूर्ति पूजक संघ एवं इसके आधीन आने वाली संस्थाओं एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल, एसए जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं एसए जैन शिशु निकेतन स्कूल प्रबंधक समितियों को पत्र जारी कर जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी ने एडहॉक कमेटी चार्ज सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक संघ एवं एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा चार्ज नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार द्वारा संघ के प्रधान यशपाल जैन एवं सचिव अमन जैन के नाम एक अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि एडहॉक कमेटी को बने दो महीने का समय हो चुका है लेकिन अभी तक पूर्व प्रबंधक समिति पदाधिकारियों द्वारा पूरा चार्ज एडहॉक कमेटी को नहीं सौंपा गया है। अब दोबारा पत्र भेजकर पूरा चार्ज एडहॉक कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तीन दिन में चार्ज नहीं सौंपा गया तो नियम 53 के तहत कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, ये पत्र जारी होने के 6 दिन बाद भी पूर्व प्रबंधक समितियों द्वारा चार्ज नहीं सौंपा गया है। ऐसे में जल्द ही नियम 53 के तहत कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें