फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे इंतजामों के बीच ड्रॉ की तैयारी, अलॉटमेंट का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे इंतजामों के बीच ड्रॉ की तैयारी, अलॉटमेंट का पता नहीं
विज्ञापन


अंबाला कैंट के घसीटपुर क्षेत्र स्थित हुडा के सेक्टर 33 और 34 में आवंटन के लिए ड्रॉ निकलेगा आज
इसके लिए एक डेट पहले भी रद्द की जा चुकी है, पहले भी यह मामला पकड़ चुका है तूल
अधिकतर फ्लैट्स की हालत खस्ता, इनकी रिपेयरिंग की है जरूरत, अभी शुरू भी नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। घसीटपुर स्थित हुडा सेक्टर 33 और 34 के फ्लैट्स के आवंटन का ड्रॉ चार अप्रैल को निकाला जा रहा है। हुडा ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं, लेकिन इन फ्लैट्स की हालत बेहद खस्ता है। अधिकांश फ्लैट्स में जल्द रिपेयरिंग की सख्त जरूरत है। यही वजह है कि विभाग ने ड्रॉ निकालने की तैयारी तो कर ली है, लेकिन ये अलॉट कब है, इस बारे में चुप्पी साध ली है। हालांकि, आवेदनकर्ता इसी बात से खुश हैं कि ड्रॉ निकलने वाला है।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में झुग्गी झोंपड़ी निवासियों, टपरीवासी लोगों के लिए साल 2008 में आशियाना योजना के तहत सेक्टर 33 और 34 को कैंट के घसीटपुर में विकसित किया था। इस योजना के तहत करीब 1640 फ्लैट्स बनाए गए थे। अभी तक करीब 250 फ्लैट्स ही दिए हैं। दूसरी ओर इन फ्लैट्स के लिए पात्रों के अलावा बीपीएल परिवारों ने आवेदन कर दिए थे। इसी को लेकर स्थानीय समाज सेवी संतोष कुमार खींची ने इसे लेकर कई बार सीएम विंडो पर भी दस्तक दी थी। इसी पर अधिकारियों ने भी जल्द ड्रॉ निकालने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन

यह है स्थिति
इन सेक्टरों में फ्लैट्स की स्थिति खस्ता होती जा रही है। इन फ्लैट के खिड़की दीवारों के कांच टूट चुके हैं, जबकि काफी सामान तक चोरी हो चुका है। इतना ही नहीं कहीं पर वॉश बेसिन तक टूटे हैं, जबकि दरवाजे तक तोड़ दिए गए हैं। इन सभी फ्लैट्स में रिपेयर की आवश्यकता है। हालांकि, इनकी रिपेयर अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। दूसरी ओर इन सेक्टरों के क्षेत्रों में और इसके आसपास गंदगी की भरमार है।
आज निकाला जाएगा ड्रॉ
आशियाना योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मकान देने के लिए चार अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। जिन बीपीएल परिवारों ने आशियाना योजना के तहत हुडा कार्यालय में आवेदन किया हुआ है, उनका ड्रॉ चार अप्रैल को प्रात: 10 बजे पंचायत भवन अंबाला शहर में निकाला जाएगा। यह ड्रॉ केवल उन्हीं के लिए है, जिन्होंने सेक्टर 33 और 34 में स्थित फ्लैट के लिए हुडा कार्यालय में पहले से आवेदन किया हुआ है। सभी आवेदकों को ड्रॉ से पहले हुडा कार्यालय में अपने आधार कार्ड की फोटोप्रति, अपने हस्ताक्षर का नमूना, आवेदन संख्या आदि का ब्योरा उपलब्ध करवाना होगा।
विज्ञापन

आवेदकों के लिए चार अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके अलावा जिन भी फ्लैट की रिपेयर चाहिए, वह भी करवाई जाएगी। इसके लिए बजट तैयार कर काम किया जाएगा।
- सतेंद्र सिवाच, संपदा अधिकारी एवं एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें