फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- परिजनों ने किया रास्ता जाम, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके के पास मृत अवस्था में मिला युवक, जहरीली शराब बेचने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
गांव पंजलासा स्थित एक शराब ठेके के पास शनिवार दोपहर एक युवक मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेके से जहरीली शराब पीने के बाद युवक की मौत हुई है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए ग्रामीणों ने कुछ समय रोड जाम करने का भी प्रयास किया। इसके बाद नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सड़क से उठाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सैंपल भेजने के लिए ठेके से शराब की तीन बोतलें जब्त की।
जानकारी मुताबिक शनिवार दोपहर नारायणगढ़-बधौली-कालपी रोड पर गांव पंजलासा के पास स्थित शराब ठेके के नजदीक बनाए गए खोखानुमा जगह से लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान विपिन कुमार पुत्र दारा सिंह निवासी गांव पंजलासा के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण ठेके के सामने एकत्रित होने शुरू हो गए। उन्होंने सड़क पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि इस ठेके में जहरीली शराब बिकती है तथा इस ठेके के मालिक के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश पाल ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस में दिए ब्यान में कहा है कि शराब ठेके के मालिक जहरीली शराब बेचते हैं तथा यहीं पर अवैध रूप से शराब भी पिलाते हैं, जिस पर पुलिस ने शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेके से शराब की तीन बोतलें भी पुलिस ने ली है जिनके सैंपल भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें