फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- बाजारों में हो रही रंगों की खूब खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रे और फॉग कलर की जमकर हो रही खरीदारी, हॉर्न वाली पिचकारी के साथ बच्चे मार रहे किलकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
रंगों का त्यौहार होली का जश्न मनाने के लिए ट्विन सिटी के बाजार ‘खुशियों से रंगीन’ होने लगे हैं। अभी से ही बच्चे, युवा, महिलाएं तो क्या सीनियर सिटीजन तक में त्यौहार को लेकर चाह है। बाजारों में अभी से रंगों एवं पिचकारियों की खरीदारी शुरू हो गई है। होली की खुशियां रंगीन बनाने के लिए बाजारों में कई तरह के उत्पादों की बिक्री हो रही है। इस बार स्प्रे और फॉग रंग के प्रति लोगों का ज्यादा क्रेज है, वहीं हॉर्न वाली पिचकारी भी बच्चों को खूब लुभा रही है। इसके अलावा चेहरे को केमिकल रंगों से बचाने के लिए स्पेशल कलर क्रीम और वेलवेट कलर की महिलाओं द्वारा ज्यादा खरीदारी की जा रही है। बच्चों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्टूनों वाली पिचकारियों की भी बाजार में भरमार है। युवा वर्ग की बात करें तो रंगों के साथ-साथ मुखौटों एवं पगड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं।

10 से 500 रुपये तक की पिचकारी और रंग
दुकानदार सोनू ने बताया कि पिचकारी एवं रंगों की कीमत दस रुपये से शुरू हो जाती है जोकि बढ़ते-बढ़ते 500 रुपये हो जाती है। आधुनिकता एवं बच्चों को लुभाने के लिए इस बार हॉर्न वाली और कार्टून वाली पिचकारी बाजार में आई है जिसे बच्चे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्पेशल कलर क्रीम बचाएगी स्किन
महिलाओं की स्किन पर रंगों का प्रभाव न पड़े इसके लिए बाजारों में कलर क्रीम आई है। दावा है कि इसे लगाने के बाद महिलाओं के स्किन पर होने वाले रंगों के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही हर्बल रंग और वेलवेट रंग भी बाजार में उपलब्ध है जिससे स्किन पर रंगों का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता और ज्यादा बुरा असर नहीं होता है।

छुट्टियों के कारण कॉलेजों में मंगलवार को उड़ा गुलाल
होली तक छुट्टियां होने के कारण कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को ही होली माना ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। विद्यार्थी सोनू, पंकज, सुमन, विशाल, सोनिया ने बताया कि होली तक छुट्टियां पड़ रही है जिस कारण लास्ट वर्किंग डे पर ही दोस्तों के साथ होली मनाई। वहीं कालेज में छुट्टी के समय ज्यादा हंगामा न हो इसके लिए पुलिस ने कालेज के गेट पर मोर्चा संभाला और कालेजों को खाली करवाया।
विज्ञापन


युवा कर रहे खूब खरीदारी
स्प्रे, फॉग और वाटर कलर के साथ मुखोटों और पगड़ियों की भी खूब खरीदारी हो रही है। युवा आकर्षक दिखने के लिए रंग बिरंगे बालों, दूल्हे वाली पगड़ियों और अन्य प्रकार के सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के वाटर कलर की भी खूब खरीदारी युवाओं द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें