होली पर मुंबई-जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
होली पर यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशन ट्रेन अंबाला से होकर जम्मू और मुंबई के बीच चलेगी। रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। स्पेशल ट्रेन नंबर 02071-72 मुंबई-जम्मूतवी-मुंबई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो मार्च को मुंबई से सुबह पौने सात बजे चलेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन जम्मूतवी से चार मार्च को सुबह साढ़े सात बजे चलेगी। बीच में यह ट्रेन पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला, दिल्ली, आगरा कैंट, झांसी, भोपाल, इटारसी, भूसावल, नासिक, कल्याण, दादर स्टेशन पर रुकेगी।