फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन माह के लिए रद्द रहेंगी 16 ट्रेन, यात्रियों की बढ़ेगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने धुंध का हवाला देकर आगामी तीन माह के लिए 16 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है जोकि किया गया है। इन ट्रेनों में दैनिक ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से इसका खामियाजा नौकरीपेशा लोगों सहित अन्य यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। वहीं रेलवे का तर्क है कि धुंध के मौसम में कोई दुर्घटना न हो और रेल पटरियों पर भी अतिरिक्त दबाव न पड़े, इसलिए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला रेलवे ने किया है वो दिसंबर माह से फरवरी माह तक रद्द रहेंगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से 29 फरवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेंगे। इस दौरान ट्रेन नंबर 12241 चंडीगढ़-अमृतसर को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ को दो दिसंबर से एक मार्च तक, 14503 कालका-कटरा को तीन दिसंबर से 28 फरवरी, 14504 कटरा-कालका को चार दिसंबर से एक मार्च, 14505 अमृतसर-नंगलडैम को एक दिसंबर से 28 फरवरी, 14506 नंगलडैम-अमृतसर को दो दिसंबर से एक मार्च, 14523 बरौनी-अंबाला को पांच दिसंबर से 27 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी को तीन दिसंबर से 25 फरवरी, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी को दो दिसंबर से 24 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश को एक दिसंबर से 23 फरवरी, 14615 लालकुआं-अमृतसर को सात दिसंबर से 22 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुआं सात दिसंबर से 22 फरवरी, 14617 पूर्णिया-अमृतसर को तीन दिसंबर से 2 मार्च, 14618 अमृतसर-पूर्णिया को चार दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक अंबाला स्टेशन पर रद्द किया जाएगा और ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दो दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन से ही चलाया जाएगा।इस दौरान यह ट्रेनों दोनों दिशाओं में अंबाला से जालंधर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें