फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जुलाई को होंगे रिक्त ग्राम पंचायतों के चुनाव, बंद रहेंगे ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। कराधान विभाग हरियाणा के आयुक्त अमित कुमार अग्रवाल ने 7 जुलाई को हरियाणा प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रिक्त पड़े पंच, सरपंच और ग्राम पंचायत, मेंबर पंचायत समिति चुनावों के दृष्टिगत 7 जुलाई को शराब के ठेके को प्रात: 8 से सायं 4 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश चुनाव स्थल से तीन किलोमीटर दायरे के बीच लागू होंगे तथा तीन किलोमीटर तक कोई भी शराब का ठेका नहीं खुलेगा। नियमों की अवहेलना करने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि में 7 जुलाई को अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ, नूह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत व यमुनानगर में रिक्त पड़े पंच, सरपंच, ग्राम पंचायत, मेंबर पंचायत समिति के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन को देखते हुए प्रोविजन ऑफ रूल 37(10) के तहत शराब के ठेके चुनाव स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे में कोई भी ठेका खुला नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेशों के तहत 5 जुलाई को सायं 4 बजे से 7 जुलाई को मतगणना पूरी होने तक यह आदेश प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें