फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को फूल बांट ट्रैफिक नियम बताए, शनिवार को धड़ाधड़ काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को वाहन चालकों को फूल थमाकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। जब सुधार नहीं हुआ तो पुलिस जिले में शनिवार को जीरो टॉलरेंस डे के तहत एक दिन में करीब एक हजार चालान कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालक सकते में हैं। कई स्थानों पर पुलिस को चालान काटता देख वाहन चालकों ने भागने का भी प्रयास किया। उनके भी चालान किए गए हैं, जोकि डाक से घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे जिले में जीरो टॉलरेंस के तहत अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक वाहनों के चालान किए। शाम करीब आठ बजे तक जिले में पुलिस ने कुल 1177 लोगों के चालान कर दिए थे। इसमें से 364 चालान मौके पर और 813 चालान वह थे जो लोग नाके से भाग रहे थे, अब यह चालान उनके घर पर भेजे जाएंगे। चालान काटते समय पारदर्शिता हो इसके लिए यातायात मुलाजिमों की वर्दी पर कैमरे लगाए गए।

जागरूकता अभियान भी बेअसर
वाहन चलाते समय लोग यातायात नियमों का पालन करें, इसके लिए स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, चौराहों पर जागष्कता अभियान चलाया गया। लोगों को फूल बांटे गए। दुर्घटना के तरीके और उनके खतरों से लोगों को सचेत किया गया, लेकिन लोगों को खुद की सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना शायद बोझ लगता है।
विज्ञापन


जिले में दो माह में 42 लोगों की जा चुकी है जान
नियमों की अनदेखी की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें से कुछ मामले तो पुलिस के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ मामले दबे रह जाते हैं। इस साल छह अप्रैल से छह जून तक दो माह में 87 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज हुए। इन हादसों में 42 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हुए। यह आंकड़ा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार है। सही मायने में यह आंकड़ा इससे भी कहीं अधिक है, क्योंकि कई मामले पुलिस तक पहुंचने से पहले ही निपटा दिए जाते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली आकस्मिक मौतों से भारी क्षति हो रही है। जिसके कारण कई बहुमूल्य जान जा रही हैं और पीड़ित परिवारों को मानसिक व आर्थिक रूप से भी हानि हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को जीरों टोलरेंस डे मनाया गया है।
विज्ञापन

- मोहित हांडा, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें