फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात इंडियन बैंक में लगी आग, मौके पर पहुंच फायरब्रिगेड ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार देरशाम जगाधरी गेट पर इंडियन बैंक की शाखा में आग लग गई। बंद बैंक से तेज धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। इसके साथ ही फायरबिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पाते ही फायर फाइटरों की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। अभी आग लगने के कारणों का पूरा नहीं पता लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम करीब 7.45 पर इंडियन बैंक के अंदर से तेज धुआं निकलने लगा। इस दौरान बैक बंद था। धुआं निकलते देख आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी। वह बैंक के पास ही रहते हैं। सूचना पाते ही वह बैंक पहुंच गए और इस बीच फायरबिग्रेड को जानकारी दे दी गई। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। आग लगने से बैंक में तार व फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। मौके पर मौजूद बैंक प्रबंधक बीएस रावत ने बताया कि कैश और स्ट्रांग रूम सुरक्षित हैं। आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले बैंक व आसपास की बिजली काटी गई। खबर लिखे जाने तक मौके पर आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां जा चुकी थीं। वहीं किसी तरह का जानमाल का नुकसान न हो, इसको देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते को एक तरफ से बंद कर दिया। देर रात आग काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें