फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सेनेटरी इंस्पेक्टर बोले- एक माह में 43 लावारिस पशुओं को पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में सेनेटरी इंस्पेक्टर बोले, एक माह में 43 लावारिस पशु पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला को लावारिस पशुओं से राहत दिलवाने के लिए अधिवक्ताओं ने लीगल सर्विस अथॉरिटी एक्ट के तहत पब्लिक यूटीलिटी कोर्ट में दर्ज की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान याचिका देने वाले अधिवक्ता व नगर निगम की ओर से सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार अपने अधिवक्ता विवेक महाऋषि के साथ पेश हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से अब तक 43 लावारिस पशुओं को पकड़कर रामबाग और सुल्लर गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्थायी लोक अदालत में चेयरमैन एसएल शर्मा, सदस्य आरके जैन एवं एसके टक्यार ने मामले की सुनवाई की। अधिवक्ता रोहित जैन आदि ने अदालत में कहा कि राज्य जनसूचना अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक, अंबाला द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार लावारिस पशुओं के कारण वर्ष 2014 में 9, वर्ष 2015 में 16, वर्ष 2016 में 20, वर्ष 2017 में 22 और सितंबर 2018 तक 16 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अदालत में पिछली पेशी से एक दिन पहले भी एक बुजुर्ग की जान गई थी और पेशी वाले दिन भी अंबाला कॉर्पोरेशन के क्षेत्र गांव जंडली में लावारिस सांड़ों की लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और लोगों ने भागकर जान बचाई थी। इस तरह से यह बात स्प्ष्ट है कि इन लावारिस पशुओं से अंबाला में दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पशुओं को पकड़ने का लगातार हो रहा कार्य
अदालत में सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि नगर निगम लावारिस पशुओं को पकड़ने का कार्य लगातार कर रहा है। कॉर्पोरेशन की टीम ने 28 जनवरी तक 43 लावारिस पशुओं को पकड़कर रामबाग व सुल्लर गोशालाओं में शिफ्ट कर किया है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। जब भी कोई लावारिस पशु सड़क या सार्वजनिक क्षेत्र में पाया जाता है तो उसे तुरंत कब्जे में लेकर गोशाला में भेज दिया जाता है। अदालत में इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। इस मौके पर अधिवक्ता रोहित जैन, इंदरजीत सिंह गिल, विजय धीमान, नरिंदर सिंह सांगवान, राजेश शर्मा, सुधीर सहगल, नेहा अरोड़ा, मोहम्मद नईम, खुशी राम सैणी, गुरप्रीत सिंह आंटाल, विनोद भारद्वाज, हरिंदर मान, हर्ष वोहरा, दविंद्र शर्मा, शुभम अग्रवाल, नारायण सैनी, निखिल हांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें