फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--दो समाचार--

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के पास से ही कुछ दिन पहले चोरी की थी एक्टिवा, पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं पाए गए बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
पुलिस के नाइट डोमिनेशन के दौरान शनिवार रात चोरी की एक्टिवा के साथ काबू किए गए चारों नाबालिगों को जमानत मिल गई है। कारोबारी परिवारों से संबंध रखने वाले ये नाबालिग पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं पाए गए हैं। जमानत मिलने के बाद अब छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य अमित जैन ने बताया कि बच्चों को जमानत मिल गई और मामले की सुनवाई अब आगामी दिनों में चलेगी। यदि आरोप साबित होते हैं तो उनके लिए दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सबसे पहले स्कूल के पास से ही चुराई थी एक्टिवा
चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े गए चारों नाबालिग नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं जोकि कैंट स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसी स्कूल के आसपास से ही उन्होंने एक्टिवा कुछ दिनों पहले चोरी की थी। मामले में पहले एक छात्र ने मास्टर चाबी तैयार की थी जिसके बाद अन्य छात्रों को उसने अपने साथ जोड़ा। फिर एक-एक कर तीन एक्टिवा चुराई गई। शनिवार रात पुलिस ने सदर क्षेत्र के पास मुख्य रोड पर नाकाबंदी की तो ये नाबालिग पुलिस की पकड़ में आए। चारों छात्रों की इस समय परीक्षाएं भी चल रही है। इस मामले को लेकर परिवार सदस्य पुलिस से भी मिले और बच्चों को लेकर बातचीत की। कैंट सदर थाने के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि छात्र पहले किसी मामले में संलिप्त नहीं थे। पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान इन्हें पकड़ा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें