फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। शिक्षा विभाग के लिपिकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपते हुए विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हैमसा के प्रधान ओम प्रकाश व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रधान राम गोपाल ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनावों के समय सरकार ने घोषणा की थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा व पंजाब के समान वेतनमान लागू करने तथा सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये देने का वायदा किया था। परंतु अभी तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया है। पार्ट टाइम कर्मियों के नेता रवि कुमार ने कहा कि जिला में केवल डेढ़ घंटे के लिए नाम मात्र वेतन देकर स्कूलों में सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे है और उनका सरकार द्वारा सही समय पर वेतन न देकर शोषण किया जा रहा है। एजुसेट चौकीदारों के नेता अरुण कुमार ने कहा कि स्कूल बंद होने से खुलने तक कर्मचारी से 16 घंटे ड्यूटी ली जाती है जिसके बदले में भी नाम मात्र वेतन दिया जाता है। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताया कि पार्ट टाइम कर्मचारियों को व एजुसेट चौकीदार की सेवाएं नियमित करने, सुप्रीम कोर्ट का समान काम, समान वेतन का फैसला लागू करने, पंजाब के समान वेतन मान लागू करने, वरिष्ठता सूची जारी करने, खाली पदों पर पदोन्नति व नियमित भतीऱ होनी चाहिए। इस मौके पर सतीश सेठी, राजकुमार सहोता, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार पराशर, कुमार गौतम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें