फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---तीन अपराध के समाचार---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। अजीत इंफ्रास्ट्रक्चरर लिमिटेड नई मुंबई कंपनी से धोखाधड़ी कर छह करोड़ रुपये का चेक हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने थाना अंबाला सिटी में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गांव शाहपुर निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया। सोमवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी ने बीते वर्ष 23 दिसंबर आरोप लगाया था कि गांव मोहड़ी निवासी हरभजन सिंह ने 18 नवंबर 2016 को उसकी कंपनी से 6 करोड़ रुपये का चेक धोखे से हासिल कर लिया है।
---
जमीनी की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अंबाला कैंट। नारायणगढ़ के गांव नगोली में जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने राशि न चुकाने के बाद तुरंत ही इलाका पुलिस को सूचित किया और शिकायत सौंपी। पुलिस ने थाना नारायणगढ़ में गांव नगोली निवासी महिंद्र पाल सिंह की शिकायत पर गांव नगोली के ही आरोपी राम सिंह, महिंद्र सिंह व जसविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित का कहना था आरोपियों ने मिलकर 15 नवंबर 2014 को जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में एक बड़ी रकम हड़प ली थी जबकि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज
अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर व थाना अंबाला सिटी में एक लड़की व 13 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत आई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बलदेव नगर थाना में शिकायतकर्ता गीता नगरी निवासी वरिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अगस्त की सांय से उसका बेटा सिमरजीत सिंह उर्फ समाती उम्र 13 वर्ष बिना किसी को सूचित किए घर से कहीं चला गया है और अब तक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना अंबाला शहर में कैथ माजरी निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिनों 17 अगस्त को बाद दोपहर चरखा मोहल्ला अंबाला सिटी से उसकी बहन बिना किसी को सूचित किए घर से कहीं चली गई है और अब तक वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें