अंबाला कैंट। रेलवे कालोनी के निकट एक मिस्त्री काम करते समय अचानक पैड से नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। साथियों ने तुरंत व्यक्ति को निजी वाहन की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन है। हादसे में घायल खटीक मंडी निवासी राजाराम ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और डीआरएम के निकट एक मकान में पैड लगाकर काम कर रहा था। अचानक से पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गया। डॉ का कहना है कि हादसे में घायल के सिर पर कमर में गहरी चोटें आई है।