फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिला किसान क्लब की मासिक बैठक का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र अंबाला में किया गया। इस अवसर पर केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. बीआर कंबोज ने अंबाला जिले के विभिन्न आंचलों के किसान और ग्रामीण महिलाओं, बेरोजगार नवयुवकों व नवयुवतियों को कृषि से जुड़े व्यवसायों पर नवीनतम जानकारी व तकनीकियां प्राप्त कर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. कंबोज ने बताया कि बासमती धान के उत्पादन में गुणवत्ता सुधार विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान धान की बासमती किस्मों एच बी सी 19, पूसा बासमती-1121, सी एस आर 30, पूसा बासमती 1509 की नर्सरी तैयार करते समय वैज्ञानिक विधियों से अच्छी गुणवत्ता वाली धान की उत्पादन कर सकते हैं। कार्यक्रम में करनाल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिलीप गोसाई ने कहा कि मिश्रित खेती में कृषि व पशुपालन का बेहतर समन्वय है। केंद्र के प्रधान कीट वैज्ञानिक डॉ. दिलबाग सिंह अस्थित किसानों को अनाज के सुरक्षित भंडारण संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्र की गृह वैज्ञानिक सुनीता आहुजा किसान क्लब के सचिव सरदार भाग सिंह, क्लब के सदस्यों जसबीर सिंह, अच्छर सिंह, जगबीर सिंह, सुरेश कुमार, अवतार सिंह आदि ने विचार-विमर्श में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें