पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। एक जनवरी को उसकी 15 साल की बेटी दुकान पर गई थी। जहां से वह लापता हो गई है। उन्हें शक है कि कोई उसे बहलाकर ले गया है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
ऑटो लेकर चुलकाना धाम गया युवक लापता
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो लेकर चुलकाना धाम के लिए निकाले ऑटो चालक लापता हो गए। परिजनों ने थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। हरिनगर कॉलोनी निवासी विपिन बताया कि वह उनके पास सात बच्चे हैं। उसका बेटा बंटी ऑटो में सवारी लेकर चुलकाना धाम गए थे, लेकिन बाद में वह नहीं लौटे। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। संवाद