फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गोयल ने नवनिर्मित बस स्टैंड के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल 2019 तक स्टैंड से बसों का संचालन सुनिश्चित करें : गोयल
विज्ञापन

विधायक ने बस स्टैंड के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करअधिकारियों को दिए निर्देश
फोटो नंबर-----7
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने बुधवार को शहर में बनाए जा रहे नवनिर्मित बस स्टैंड के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभी तक किए गए कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और आगे क्या-क्या कार्य किए जाने हैं, के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह अप्रैल 2019 तक इस कार्य को करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यहां से अप्रैल में बसों का संचालन शुरू हो सके और लोगों को यहां से बस सुविधा लेेने में सुगमता मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज से बस स्टैंड संबंधी किये जाने वाले कार्यों के बारे में ड्राइंग के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कंबोज ने बताया कि लगभग 8 एकड़ भूमि पर इस बस स्टैंड को बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 17 अप्रैल 2018 को इस निर्माण कार्य को शुरू किया था। यहां तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर बस स्टैंड बनाया जाएगा तथा दूसरे फ्लोर पर रोडवेज विभाग का कार्यालय सहित जीएम कार्यालय व तीसरे फ्लोर पर आरटीए /आरटीओ संबंधी विभाग के कार्यालय बनाए जाएंगे। 12 वेवस के तहत बस स्टैंड संबंधी कार्य भी किया जा रहा है और अभी तक 6 वेवस के तहत कार्य को तेजी से किया गया है। वहीं विधायक ने पैदल यात्रियों के लिए वहां पर एक बड़ा गेट लगाने के लिए भी चर्चा की। उन्होने यहां मल्टी पार्किंग के साथ-साथ रेहड़ी मार्केट/पार्किंग बनाए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर एसडीओ विकास, जेई राजेश कुमार, संजीव टोनी, अर्पित अग्रवाल, शिवम गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें