संशोधित.......
अंबाला के पंजोखरा साहिब और मंजी साहिब गुरुद्वारों में लगाए भिंडरावाले के पोस्टर
फोटो नंबर : 17
पोस्टरों पर भिंडरावाले को शहीद और नीचे लिखा ब्लू लाइन शिरोमणि अकाली दल का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ट्विन सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारों पंजोखरा साहिब और मंजी साहिब में शनिवार को भिंडरावाले के पोस्टर गुपचुप तरीके से लगा दिए गए हैं। इसको लेकर सभी सकते में हैं। मामले में कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। पोस्टर के नीचे ब्लू लाइन शिरोमणि अकाली दल का नाम और भिंडरावाले को शहीद लिखा गया है। मामले की जानकारी पुलिस और खुफिया विभाग को भी नहीं है।
गत दिनों करनाल में सीएम मनोहर लाल उस गुरुद्वारे में नहीं गए थे जहां भिंडरावाले की फोटो लगी थी। माना जा रहा है कि इसी के विरोध में अकाली दल एसजीपीसी अमृतसर के अधीन आने वाले गुरुद्वारों में पोस्टर लगाकर रोष जता रहा है।
शनिवार सुबह गुरुद्वारों में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे तो गुरुद्वारों के कपाट के समक्ष पोस्टर लगे देख वह दंग रह गए क्योंकि अब तक गुरुद्वारों में ऐसे पोस्टर नहीं लगे हुए थे। पंजोखरा साहिब में जोड़ा घर के ठीक साथ और मंजी साहिब में मुख्य गेट के साथ यह पोस्टर लगाए गए हैं।
अंबाला में रविवार से गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित यात्रा का स्वागत जोरदार तरीके से होना है। पहले यात्रा पंजोखरा साहिब में आएगी और उसके बाद मंजी साहिब गुरुद्वारे जाएगी। यात्रा से ठीक पहले यह पोस्टर लगना काफी अहम माना जा रहा है।
कोट्स
अकाली दल द्वारा यह फोटो गुरुद्वारे में लगाई गई है। श्री अकाल तख्त द्वारा संत भिंडरावाला को शहीद का दर्जा दिया गया है और शहीदों की फोटो लगाना गलत नहीं है।
-सुखदेव सिंह, मैनेजर, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब।