फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास रैली आज, गृह मंत्री के आगमन पर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास रैली आज, गृह मंत्री के आगमन पर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन

फोटो नंबर--------38, 40
एसपी व मंत्री नायब सैनी ने रैलीस्थल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की 30 सितंबर को प्रात: 10 बजे होने वाली विकास रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एसपी अशोक कुमार ने रैलीस्थल अनाज मंडी शहजादपुर का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच पर बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, सफाई तथा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सैनी ने कहा कि विकास रैली में जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे, वहीं पर उनके सामने एक मांग पत्र रखा जाएगा। इसमें प्रमुख तौर पर नारायणगढ़ हलके में एक सैनिक स्कूल, मिल्ट्री कैंटीन और अर्द्धसैनिक बलों का कोई ट्र्रेनिंग बेस कैंप आदि कोई एकेडमी या इंस्टीट्यूशन खोलने जैसी मांगें रखी जाएंगी। इस अवसर पर गेल इंडिया लि. की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, राज्य मंत्री के राजनीतिक सचिव सोहन सिंह, डीएसपी अमित भाटिया, तहसीलदार रमेश अरोडा, नंबरदार सुरेश पाल, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव गुप्ता, व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पुलिसकर्मियों को कड़ी नजर रखने के आदेश
रैली को लेकर एसपी अशोक कुमार ने रैलीस्थल का दौरा किया व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें