फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 20 को होगा कार्यक्रम : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 20 को होगा कार्यक्रम : उपायुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार तथा रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त प्रयासों से जिले के 1032 दिव्यांग नागरिकों व बच्चों को व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 20 अगस्त को नई अनाज मंडी अंबाला छावनी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी संस्था एल्मिको द्वारा यह सभी उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से भी अनुरोध किया जाएगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम सुभाष चन्द्र सिहाग, विरेन्द्र सिंह, गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार, सचिव रेडक्रॉस विजया लक्ष्मी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें