फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी व्यायामशाला : तीन महीने में धंसा फर्श और उखड़ी टाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बराड़ा। गांव धीन में तीन माह पहले करीब 19 लाख रुपये की लागत से बनाई गई व्यायामशाला के निर्माण सामग्री में घटिया निर्माण सामग्री की बू आने लगी है। तीन महीनों में व्यायामशाला का फर्श धंस गया है, जबकि शेड में लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं। बरसाती पानी निकासी की सुविधा न होने के कारण मैदान में बारिश का पानी भरा हुआ है। मैदान में लंबी-लंबी घास होने के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के पैदा होने का डर बना हुआ है। बच्चों के खेलने के लिए लगे झूलों के चारों तरफ भी केवल पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि पूरी व्यायामशाला पर ही खतरा मंडरा रहा है, जबकि बोर्ड आदि भी टूट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस व्यायामशाला का उद्घाटन विधायक संतोष चौहान सारवान ने 5 मई को किया था। लोगों ने इसके निर्माण में घपले की आशंका भी जताई है।
किसी ने दोबारा नहीं ली सुध
धीन में तीन महीने पहले 5 मई को मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान ने व्यायामशाला का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम में बराड़ा पंचायतीराज के तमाम अधिकारी मौजूद रहे लेकिन उद्घाटन दिवस के बाद किसी भी अधिकारी व सरकारी नुमाइंदे ने व्यायामशाला के हालातों का जायजा लेना उचित नहीं समझा। इसके चलते व्यायामशाला में अब केवल बरसाती पानी व लंबी घास देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- ऐसे बचाएंगे लोगों की सेहत
ग्रामीण अनिल कुमार, रवि, सुनील सैनी, रॉकी कुमार, सोनू, रमन ने बताया कि गांव में 19 लाख रुपये से 1.5 एकड़ में बनी व्यायामशाला का फर्श केवल तीन महीनों के भीतर धंसने से साफ है कि ठेकेदार ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। लोगों ने कहा कि फर्श धंसने के कारण शेड के पिलर धंसने का खतरा भी बना हुआ है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ऐसे में सरकार के जिस उद्देश्य से इस व्यायामशाला का उद्घाटन किया था कि इस बदहाली से लोगों की सेहत बन पाएगी। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण अपने बच्चों को व्यायामशाला भेजने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री की जांच कर मांग कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---------
कोट
तीन महीनों में व्यायामशाला का फर्श धंसना चिंतनीय है। मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। व्यायामशाला की पानी निकासी के लिए पंचायतीराज के जेई व ग्राम सरपंच को व्यायामशाला की सफाई करने के लिए कहा गया है।
- सुमन कादियान, बीडीपीओ, बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें