फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अस्पताल की आधी बिलंर्डग तैयार करने में ही एमपी फंड हुआ खत्म, चार साल से स्वास्थ्य विभाग की ओर टकटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फंड के इंतजार में अटका टीबी अस्पताल का निर्माण
विज्ञापन

तरुण अग्रवाल
अंबाला सिटी। यहां टीबी अस्पताल के वार्ड का निर्माण कार्य तीन साल से अटका पड़ा है। एमपी फंड से पीडब्ल्यूडी विभाग ने आधा निर्माण तो कर लिया, लेकिन आधे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर टकटकी लगाए बैठा है। 2014 में टीबी अस्पताल में जनरल एवं अन्य वार्ड बनाने के लिए सांसद की ओर 33 लाख रुपये का फंड जारी किया गया था। तत्कालीन डीसी केएम पांडुरंग के आदेशों पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य को पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया था। निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया गया था, मगर एक साल बाद फंड खर्च हो गया और इसकी दूसरी किश्त करीब 25 लाख रुपये जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जानी थी, अब तक नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फंड रिलीज नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की कमी के कारण क्रिटिकल मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा जा रहा है। वहीं सांसद, विधायक व अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद इतनी देरी होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारी अभी तक इसी में उलझे हुए हैं कि आखिर इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए फंड का इंतजाम कहां से किया जाए। कार्य पूरा न होने का खमियाजा मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के मरीजों को झेलना पड़ रहा है।
------------
मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी के मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर टीबी के मरीजों के लिए मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस (एमडीआर) वार्ड बनाने की योजना है। यदि यह वार्ड बन जाता है तो मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनका इसी अस्पताल में इलाज संभव होगा। टीबी का जिले में सिटी में एक ही अस्पताल है और यहां जिलेभर से मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में यहां पर वार्ड नहीं होना मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
मेरे संज्ञान में मामला है, इस बिल्डिंग के निर्माण को जल्द पूरा करवाया जाएगा ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
-रतनलाल कटारिया, सांसद, अंबाला।
-----------
तत्कालीन डीसी प्रभजोत सिंह से इस बारे में बात हुई थी, जिसको लेकर 11 लाख रुपये रिलीज करवाने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके पश्चात इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई और न ही अपडेट मिली। अब इस पर सीएमओ व अन्य अधिकारियों से बात कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी।
-----------
अभी इस बारे में हेल्थ डिमार्टमेंट से बातचीत की जाएगी कि बिल्डिंग के निर्माण के लिए रुपये जल्द रिलीज किए जाएं ताकि जल्द ही यह बिल्डिंग पूरी हो सके और मरीजों को भी इसका लाभ मिले।
- शक्ति सिंह, एडीसी, अंबाला।
-------------
हेल्थ डिमार्टमेंट जैसे ही रुपये मंजूर करेगा उसके पश्चात ही इस बिल्डिंग का जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डीडी कंबोज, एक्ससीएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
-------------
इस बारे में पत्र लिखा जा चुका है और बातचीत चल रही है। जैसे ही फंड आएगा, बिल्डिंग का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
- अशोक कुमार, सीएमओ, अंबाला सिटी।
-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें