फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एक अन्य मंदिर से सिक्के व ड्राई फ्रूट किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत को बंधक बनाकर पांच लाख लूटे, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
क्षेत्र के दो गांवों के मंदिरों में चोरी और लूटपाट की घटना सामने आई है। वहीं प्रवासी मजदूर से 50 हजार रुपये छीनने की घटना समेत इन तीनों घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया। नारायणगढ़ क्षेत्र के घरों में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें से अधिकतर अनसुलझी ही हैं। इस बार चोरों-लुटेरों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। गांव अंबली में महंत को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वहीं, डैहर के शिव मंदिर से चोर सिक्के और ड्राई फ्रूट पर ही हाथ साफ कर गए। क्षेत्र में तीन आपराधिक वारदातें हुईं, दो वारदात मंदिरों में हुईं, जबकि प्रवासी मजदूर से पैसे छीनने की एक वारदात बैंक के बाहर हुई। पुलिस ने इन सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पहली घटना
गांव अंबली के माता ज्वाला मंदिर में महंत दलाइनाथ को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट लिए। महंत दलाइनाथ ने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे किसी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, जिस पर उन्होंने दरवाजा खोला। इस दौरान दरवाजा खुलते ही दो लोगों ने उसे धक्का दिया और दबोच लिया। एक ने हाथ-पांव बांध दिए, जबकि दूसरा तेजधार हथियार लिये खड़ा रहा। महंत ने बताया कि इन शातिरों ने कमरे की तलाशी शुरू की और अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये उठा लिए। शातिरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जबकि जाते समय मोबाइल सिम आदि ले गए तथा दरवाजा भी बंद कर दिया। उनके जाने के बाद किसी तरह लाउडस्पीकर के जरिये वारदात की सूचना ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि बातचीत से यह शातिर यूपी के रहने वाले लग रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और कार्रवाई की।
विज्ञापन


दूसरी घटना
दूसरी वारदात मंगलवार रात गांव डैहर के शिव मंदिर में भी हुई। शिव मंदिर महंत योगी विंध्याचल नाथ ने बताया कि रात के समय करीब डेढ़ बजे वो उठ गए थे और नहा धोकर माता काली मंदिर में पूजा कर रहे थे। करीब दो बजे कमरों के दरवाजे खटकने की आवाज आई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। जब करीब चार बजे वे कमरों का ताला खोलने लगे तो देखा ताले पहले ही खुले थे। अंदर जाकर देखा कमरों में रखी पेटियों के कपड़े उथल पुथल पड़े थे लेकिन उनके धूने से करीब एक सौ रुपये के सिक्के और ड्राई फ्रूट चोरी था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का दौरा कर जांच की। उल्लेखनीय है कि साल 2004 में भी गांव डैहर के शिव मंदिर में तत्कालीन महंत रतननाथ को बंधक बनाकर लूटपाट की थी, जबकि महंत की हत्या भी कर दी थी।

प्रवासी मजदूर से छीने 50 हजार रुपये
नारायणगढ़ स्थित एक बैंक के पास हुई वारदात में झपटमारों ने एक प्रवासी मजदूर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की है। प्रवासी मजदूर गौरी लाल ने बताया कि वह बुधवार को बैंक से पचास हजार रुपये निकलवा कर बाहर निकला था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बाहर घेर लिया। एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे युवक ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए और धक्का दे रुपये लेकर फरार हो। गौरी लाल का कहना था कि उसने यह रुपये हिसार में अपने साले की लड़की की शादी में देने के लिए निकलवाये थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जब मंदिर में चोरी की सूचना मिली तो फौरन घटनास्थल का जायजा लिया है। शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ लिया जाएगा। सभी मामलों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। - सुरेशपाल, थाना प्रभारी नारायणगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें