फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नारायणगढ़ में निकाली मंत्री की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने राज्यमंत्री का फूंका पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
मांगें मनवाने के लिए कई दिनों से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का गुस्सा एक बार फिर स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ फुटा। स्थानीय बस अड्डे पर वर्कर्स ने राज्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय के सामने मटकी फोड़ने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर अग्रसेन चौक के पास पुतला फूंका। मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रदर्शनकारी मंत्री द्वारा कथित अनदेखी को लेकर आहत नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जिलेभर की आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर स्थानीय बस अड्डे पर एकत्रित हुई और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वर्करों का आरोप है कि राज्यमंत्री जानबूझ कर उनकी अनदेखी कर रहे हैं। पहले 24 फरवरी को उनका ज्ञापन नहीं लिया गया और फिर 28 को अंबाला में ज्ञापन लेने की बात कह कर राज्यमंत्री नहीं आए। वहीं वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश में सरकार ने भाजपा के ही एक संगठन भारतीय मजदूर संघ जिसका आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है, के साथ समझौते का ड्रामा कर कर रही है। वर्करों का कहना था कि वे अपना पेट भरने के लिए उस न्यूनतम वेतन की मांग कर रही है जिसका वायदा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किया था। वहीं डीएसपी राजबीर सैनी भी बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रधान व जिला कमेटी के सदस्यों से इस पुतला फूंक प्रदर्शन को टालने और मंत्री को ज्ञापन देने की बात कही। मगर जिला कमेटी की सदस्यों ने कहा कि राज्यमंत्री ने जान बूझकर महिला शक्ति की अनदेखी की है, वह अब अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम (पुतला फूंक) पर अडिग है। थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने यातायात को अन्य रास्ते से डायवर्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें