फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सात अप्रैल को हुडा विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे हटाने को हुडा ने डीसी से मांगी पुलिस फोर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
हुडा सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट पर कब्जों के मामले अब सात मार्च को विभाग जेसीबी चलाने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने डीसी को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स का अनुरोध किया है, जबकि सात मार्च को सुबह 11 बजे यह कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2017 में दी गई शिकायत के बाद अब कार्रवाई की जा रही है।
यह है मामला
जुलाई 2017 में एडवोकेट रविंदर कुमार बख्शी ने शिकायत दी थी कि अंबाला हुडा सेक्टर के 8, 9 और 10 में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया गया है। इतना ही नहीं रिहायशी इकाइयों को बतौर कामर्शियल इकाइयों के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इन सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट पर या तो कब्जा किया गया है या फिर इसका आकार ही बदल दिया गया है। इस मामले में हुडा के पास यह मामला जुलाई 2017 में सीएम विंडो से आया था। इसके बाद से ही यह मामला पेंडिंग रहा, जबकि इसी को लेकर रिमाइंडर भी दिए गए थे।
विज्ञापन


सात मार्च को चलेगी जेसीबी
हुडा सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने के दौरान भारी विरोध हो सकता है। इसको लेकर विभाग ने भी अपनी तैयारी की है। बताया जाता है कि विभाग ने अपनी एटीआर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी, जिसके बाद अब यह कार्यवाई की तैयारी की गई है। इसमें हुडा ने डीसी अंबाला को पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेजी है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि हुडा विभाग इस मामले में अब ढिलाई नहीं बरतेगा।
विज्ञापन


विभाग ने ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए डीसी अंबाला से पर्याप्त पुलिस फोर्स मांगी है। इसके लिए बाकायदा पत्र भेजा जा चुका है, जबकि 7 मार्च को यह कार्रवाई की जाएगी।
- सतेंद्र सिवाच, ईओ, हुडा, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें