अंबाला। थाना साहा के क्षेत्र में स्थित राशन डिपो में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ गोलू व रवि कुमार निवासी गांव साहा को गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता नरेश कुमार निवासी गांव साहा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने 23 जुलाई 2017 साहा में स्थित उसके राशन डिपो दुकान का ताला तोड़कर लोहे का गल्ला व गेहूूं चोरी कर लिया है, जिनकी कुल कीमत लगभग तीन हजार रुपये है।
पशुक्रूरता पर चार आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। थाना नग्गल के क्षेत्र गांव मटहेेड़ी शेखां के नजदीक पशुक्रूरता के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चालक गुरप्रीत सिंह निवासी सलीमपुर शेखां थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब, सदीक निवासी गांव नई बस्ती खाना आलमपुर सहारनपुर उत्तरप्रदेश, मेहरबान व अजीम वासीयान गंगोह सहारनपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से गुरप्रीत सिंह को जमानत पर रिहा किया गया है, जबकि अन्य को जेल भेजा गया है। शिकायतकर्ता अजय चावला निवासी लाजपत नगर थाना सदर अंबाला जिला अंबाला ने गत दिवस थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक ट्रक मेें पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। थाना नग्गल पुलिस ने गांव मटहेेड़ी शेखां के नजदीक नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय ट्रक को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 20 कटड़े व कटड़ियों सहित ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की।