मुलाना। स्थानीय हरिजन बस्ती के करीब सड़क किनारे खड़े बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत हो गई है। पीड़ित ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मुलाना वासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपनी खच्चर के पीछे-पीछे अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह हरिजन बस्ती के नजदीक पहुंचा तो सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर ने पास से पास से गुजर रही, उसकी खच्चर अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि खच्चर की कीमत लगभग 80 हजार रुपये थी और उसकी रोजी रोटी भी इसी खच्चर के सहारे मजदूरी कर चल रही थी।