फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 14 बैल बरामद किए, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शास्त्री कॉलोनी कट के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी चेकिंग की तो ट्रक में 14 बैल लदे मिले। इस मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें से दो आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए-2 पुलिस दल को सूचना मिली कि एक ट्रक में बैलों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस एक ट्रक को रोककर उसकी चेकिंग की तो उसमें 14 बैल लदे मिले। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान जावेद निवासी गांव जौया जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश, सतनाम सिंह उर्फ कालू, कश्मीर सिंह, मुखतार सिंह निवासी गांव तलवंडी रायदादु अमृतसर पंजाब, कश्मीर सिंह उर्फ निक्कू निवासी गांव रायपुर कलां अमृतसर पंजाब व गुलशन निवासी गोपाल नगर अजनाला अमृतसर पंजाब के रुप में हुई। सभी थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जावेद व सतनाम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया व चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने सभी बैलों को छावनी के रामबाग रोड स्थित गौशाला में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें