फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रैली में टेंट, कुर्सी, फर्नीचर, डेकोरेशन व अन्य सामान के खर्च का भी होगा अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रैली में टेंट, कुर्सी, फर्नीचर, डेकोरेशन व अन्य सामान के खर्च का भी होगा आकलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव की रैली में टेंट, कुर्सी, फर्नीचर, डेकोरेशन व अन्य सामान के खर्च का भी आकलन होगा। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने मंगलवार को कार्यालय में यह जानकारी दी।
इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च को लेकर वीडियो सर्विलांस टीम और गठित अन्य टीमों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंनेे बताया कि चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान आयोजित की जाने वाली रैलियों, जनसभाओं में लगने वाले टेंट, कुर्सियों, फर्नीचर, डेकोरेशन व अन्य सामान के खर्च का अवलोकन करने के लिए भी असिस्टेंट एक्सपेंडिचर आब्जर्वर, वीडियो सर्विलांस टीम और वीडियो वाइविंग टीम गठित की गई हैं। इन टीमों में खर्च के अवलोकन के लिए तकनीकी विभागों के अधिकारी और सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। उन्होंने टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में एक से ज्यादा रैलियां हैं तो उसके लिए वह अलग से टीमें गठित करने का कार्य पहले ही सुनिश्श्चित कर लें और जो वीडियोग्राफर करने हैं उस कार्य को भी अलग से करना सुनिश्चित करें ताकि रैली संबंधी तमाम गतिविधियों की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग की जा सके।
विज्ञापन

---
ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग करवानी होगी
डीसी ने अधिकारियों को कहा कि जिसकी भी रैलियों का अवलोकन करने संबंधी ड्यूटी है उससे पहले उन्हें स्वयं उस जगह पर अपने आप की उपस्थिति व प्रत्याशी की रैली, तिथि, समय सहित ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग करवानी होगी। उसके पश्वात उन्हें रैली में किये जाने वाले तमाम खर्चों के बारे में भी अवलोकन करते हुए उसकी भी वीडियो रिकार्डिंग करवानी है ताकि रैली में जितना खर्चा हुआ है उसकी सही स्थिति पता चल सके। उन्होंने कहा कि रैली समाप्त होने के उपरांत टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी को वहां की उपस्थिति के बारे में भी रैली में की गई गतिविधियों के बारे में वीडियो रिकार्डिंग करवानी होगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, एसडीएम भारत भूषण कौशिक, नगराधीश सुशील कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, चुनाव तहसीलदार आंचल गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें