फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बना लापरवाह, हाईवे किनारे गंदगी व पशुओं से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम बना लापरवाह, हाईवे किनारे गंदगी और पशुओं से हादसों का डर
विज्ञापन

फोटो नंबर : 38
टांगरी ब्रिज व अन्य स्थानों पर नेशनल हाईवे के ठीक साथ फेंकी जा रही गंदगी
गंदगी में मुंह मारते रहते हैं पशु
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नेशनल हाईवे जगाधरी रोड के किनारों को ही नगर निगम द्वारा डंपिंग जोन बना लिया गया है। आलम यह है कि यहां गंदगी के ढेर लगे हैं और इन ढेरों के बीच अमूमन लावारिस पशु मुंह मारते हैं जोकि ठीक साथ स्थित रोड पर हादसों का कारण बन रहे हैं। मामले की शिकायत करने के बावजूद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न ही निगम अब तक लावारिस पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था कर सका है और न ही कूड़े का निपटान करने की।
जगाधरी रोड पर नेशनल हाईवे के साथ स्थित टांगरी ब्रिज, गोबिंद नगर चौक, गुड़गुड़िया नाले के पास घर-घर से इकट्ठा किया गया कचरा फेंका जा रहा है। इस कचरे में लावारिस पशु मुंह मारते हैं और कचरे के ठीक साथ रोड पर भी यह पशु घूमते रहते हैं। इस कारण रोड पर हादसों का खतरा बन रहा है। जगाधरी रोड पर पशुओं की चपेट में आकर वाहन चालकों के घायल होने के कई हादसे हो चुके हैं, मगर अब तक निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। टांगरी ब्रिज के निकट तो हालात बिल्कुल खराब है। यहां पर सफाई कर्मी कचरा फेंक देते हैं जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा लावारिस पशु मुंह मारते रहते हैं। इतना ही नहीं कचरे की वजह से आसपास स्थित दुकानदारों को दिनभर बदबू भरे माहौल में काम करने को मजबूर होना पड़ता है। यही स्थिति गोबिंद नगर चौक पर भी है, यहां भी कचरे में पशु मारते हैं। निगम द्वारा गुड़गुड़िया नाले के ठीक साथ जगाधरी रोड किनारे डंपिंग जोन भी बनाया गया है। यहां दिनभर कचरे के ढेर रहते हैं जिन पर लावारिस पशु मुंह विचरते हैं। इस डंपिंग जोन को यहां से शिफ्ट करने के निर्देश भी मंत्री अनिल विज ने निगम अधिकारियों को दिए थे, मगर इस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

रात्रि में रहती ट्रैफिक लाइट ऑन
जगगधरी रोड पर रात्रि के समय भी ट्रैफिक लाइट ऑन रहती है जिस वजह से वाहन चालक भ्रम की स्थिति में पड़ जाते हैं। रात्रि को भीड़ भाड़ नहीं होने की वजह से ट्रैफिक लाइट बंद होनी चाहिए, मगर लाइट ऑन होने से कई वाहन चालक रेड लाइट को भी क्रॉस कर लेते हैं।
विज्ञापन

कोट्स
कुछ दिन पहले ही रोड सेफ्टी की बैठक में डीसी द्वारा निगम स्टाफ को निर्देश दिए गए थे कि रोड किनारे कचरे को हटाया जाए। इस संबंध में निगम स्टाफ को कहा गया था। ट्रैफिक में लावारिस पशु बाधा पहुंचाते हैं और रोड के आसपास कचरे के ढेर नहीं होने चाहिए। ट्रैफिक लाइट यदि रात्रि के समय ऑन होती है तो इसे बंद करवाया जाएगा।
-बलविंद्र सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें