फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लाखों में मिलती थी सरकारी नौकरी, अब योग्यता के अनुसार मिल रही नौकरी : खट्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले लाखों रुपये देकर में मिलती थी सरकारी नौकरी, अब योग्यता के अनुसार मिल रही : सीएम
विज्ञापन

फोटो नंबर : 31 से 43
चौड़मस्तपुर में जन विकास जन विश्वास रैली के दौरान मनोहर लाल ने पूर्व सरकारों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता लाने का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव चौड़मस्तपुर में जन विकास जन विश्वास रैली के दौरान कहा कि पूर्व सरकारों के समय भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकारी नौकरी के लिए युवा खेत का किला बेचते थे या घर के गहने, फिर लाखों रुपये देकर नौकरी पर लगते थे। भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरी को सुनिश्चित किया। सीएम ने आधे घंटे के भाषण में भाजपा सरकार को पूरी तरह से पारदर्शी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की योजना पर तेजी से कार्य आरंभ किया है और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से अब खेतों को जाने वाले रास्तों को ईंटों से पक्का करके किसानों को सुविधाजनक रास्ते उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबे खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा और आगामी वित्त वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 किलोमीटर ऐसे रास्तों को पक्का करने की योजना बनाई है।
मुख्यमंत्री ने गांव चौड़मस्तपुर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने 78.94 लाख रुपये से अंबाला शहर में बनने वाले लघु सचिवालय, अंबाला शहर में 2.50 करोड़ रुपये से बनने वाले स्वर्ण जयंती पार्क का शिलान्यास किया। सीएम ने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के गांव लखनौर साहिब में 37 करोड़ रुपये से बनने वाले माता गुजरी पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया। इस महाविद्यालय के लिए प्रथम चरण में 13.46 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है और शेष राशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगी। उन्होंने गांव चौड़मस्तपुर में 5.90 करोड रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

-----------
सीएलयू के नाम पर पूर्व सरकारों के समय भ्रष्टाचार था : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में सीएलयू, बदलियों, बिल्डर्स को लाइसेंस देने सहित हर सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार होता था जिस पर वर्तमान सरकार ने अंकुश लगाया है। एक निजी एजेंसी द्वारा करवाए गए सर्वे में प्रदेश में वर्ष 2014 में भ्रष्टाचार 51 प्रतिशत था जो जनवरी 2018 में मात्र 19 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शेष 19 प्रतिशत भ्रष्टाचार को भी जन जागरण और जनता के सहयोग से समाप्त करेगी। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को भी रिश्वत न देने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में इन दिनों चल रहे आपसी घमासान का मुख्य कारण कुर्सी नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किए गए धन के बंटवारे को लेकर लड़ाई हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने विकास को गति दी है और वर्ष 2014 के 61 हजार करोड़ के बजट की तुलना में इस वित्त वर्ष में 1 लाख 15 हजार करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश में हुए पांच नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अब भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति का युग समाप्त हो चुका है और लोग केंद्र व हरियाणा में विकास की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं। सीएम ने कार्यक्रम में जिले से संबंधित पांच लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के ई-गोल्डन कार्ड वितरित किए। जिले में अब तक 12000 परिवारों के ऐसे कार्ड तैयार किए जा चुके हैं।
29 महिला कॉलेज स्थापित किए
सीएम ने कहा कि चार वर्षों में प्रदेश में 44 कॉलेज स्थापित किए हैं जिनमें 29 महिला कॉलेज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल नौ स्थान ऐसे चिह्नित हुए हैं जहां पर लड़कियों को कॉलेज शिक्षा के लिए 15 किलोमीटर या इससे अधिक का सफर तय करना पड़ता है। इन स्थानों पर भी आगामी वर्ष में महिला कॉलेज स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक लाभ के लिए लोगों को बिजली के बिल न भरने के लिए उकसाया जाता रहा है जबकि बिजली उपलब्ध करवाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान सरकार ने लोगों को बिजली के बिल भरने की आदत डालकर लाइन लॉस को कम किया है और अब 24 घंटे बिजली देने के साथ-साथ बिजली की दरों में भी भारी कमी की गई है। नौकरियों के नाम पर भी प्रदेश में भाई-भतीजावाद होता रहा है लेकिन वर्तमान सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन

विकास कार्य गिनवाए विधायक ने
विधायक असीम गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल शिलान्यास होते रहे हैं लेकिन पहली बार ऐसी सरकार सत्ता में आई है जिसने शिलान्यास के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी स्वयं किया है। उन्होंने सिटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के ननिहाल में माता गुजर कौर वीएलडी कॉलेज की स्थापना सहित बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे लेागों से जनता हिसाब मांगेगी। कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व विधायक असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को गदा और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर गुरुद्वारा लखनौर साहिब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह व अन्य सिख प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिरोपा व स्मृति चिह्न देकर गांव लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम पर वीएलडी कॉलेज बनवाने की शुरुआत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें